सेक्टर 17 में स्वच्छता अभियान चलाती नगर निगम की टीम। प्रवक्ता
- फोटो : जलेसर रोड नायरा पेट्रोल पंप के समीप एक परचून दुकान पर सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर। दुकानदार स्रोत
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बेहतर स्थान हासिल करने के उद्देश्य से नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी शहर में लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को वार्ड-7 को जीरो वेस्ट वार्ड बनाने की दिशा में रेड क्रॉस मार्केट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशानुसार आईईसी टीम के सहयोग से आयोजित किया गया।
सफाई कर्मचारियों ने बाजार में जमा कचरा, पॉलिथीन, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट को हटाकर उसका नियमानुसार निस्तारण किया। साथ ही नालियों और कचरा संभावित स्थानों की भी विशेष सफाई की गई। नगर निगम की टीम ने बाजार में मौजूद दुकानदारों से संवाद करते हुए उन्हें गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया। दुकानदारों से अपील की गई कि दुकानों पर दो डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें और कचरे को पृथक कर नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही डालें। अधिकारियों ने बताया कि स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण संभव होता है और बाजार को जीरो वेस्ट बनाने में मदद मिलती है। अभियान में आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश, वार्ड पार्षद प्रियंक शर्मा और नगर निगम सुपरवाइजर सागर मौजूद रहे।
सेक्टर 17 में स्वच्छता अभियान चलाती नगर निगम की टीम। प्रवक्ता- फोटो : जलेसर रोड नायरा पेट्रोल पंप के समीप एक परचून दुकान पर सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर। दुकानदार स्रोत