फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पार्क के जीव जंतुओं और संपदा को आग से बचाने के लिए फायर लाइन की सफाई शुरू

विज्ञापन
Cleaning national park safe to the fire - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
छछरौली। फायर सीजन को देखते हुए कलेसर नेशनल पार्क में फायर लाइन की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसकी सफाई पर करीब सात लाख रुपये की लागत आएगी। नेशनल पार्क में बनी फायर लाइन का कुल क्षेत्र करीब 35 किलोमीटर है। फायर लाइन में जमा सूखी पत्तियों व घास को हटाकर उनको साफ सुथरा किया जाना है। ताकि फायर सीजन में जंगल में लगी आग पर आसानी से काबू पाया जा सकें। वन्य जीव प्राणी विभाग जिलाधिकारी शिव सिंह रावत ने बताया कि फायर सीजन शुरू हो चुका है। जिसके मद्देनजर कलेसर नेशनल पार्क में फायर लाइन की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

जंगल के बीच बनाई गई फायर लाइनें जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए सहायक होती है। उन्होंने बताया कि जब जंगल के एक हिस्से में किसी कारण आग लग जाती है तो दूसरी साइड से कर्मचारी आग पर आसानी से काबू पा लेते हैं। बाकी सारा जंगल व जीव-जंतु आग की चपेट में आने से बच जाते हैं। उन्होंने बताया कि फायर सीजन से पहले हर साल फायर लाइन की सफाई की जाती है। इस बार भी कलेसर नेशनल पार्क में करीब सात लाख की लागत से नेशनल पार्क में बनी तकरीबन 35 किलोमीटर फायर लाइन की सफाई ट्रैक्टर से की जा रही है। हर साल सफाई मजदूरों द्वारा की जाती थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते यह कार्य ट्रैक्टर द्वारा किया जा रहा है। फायर लाइन में जमा सूखे पत्ते घास को ट्रैक्टर पर लगे यंत्रों के द्वारा साफ किया जा रहा है। इसके साथ ही कलेसर नेशनल पार्क में होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे के किनारों से भी सूखी पत्तियों घास इत्यादि को साफ कराया जा रहा है। ताकि फायर सीजन में कोई अनहोनी न हो जंगल और वन्य जीव प्राणी सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि फायर सीजन में नेशनल पार्क में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश बिल्कुल बंद है। नेशनल पार्क के बीच गुजर रहे नेशनल हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों से भी अपील है कि जंगल के एरिया से गुजरते समय जलती हुई माचिस की तीली बीड़ी सिगरेट इत्यादि सड़क किनारे न फेंके। इस तरह की लापरवाही से जंगल में आग लग सकती है। हजारों जीव जंतु उसकी चपेट में आ जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें