फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग : एडीजीपी ने पुलिसकर्मियों की थप-थपाई पीठ, बोले- बिना रुके, बिना थके पुलिसकर्मी निभा रहे जिम्मेदारी

विज्ञापन
inspection - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। अंबाला रेंज के एडीजीपी आलोक राय शनिवार को यमुनानगर पहुंचे और एसपी हिमांशु गर्ग के साथ पुलिस नाकों, कंटोनमेंट जोन, शेल्टर होम व अनाज मंडियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे पुलिसकर्मियों की पीठ थप थपाकर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि यह युद्ध में इंसानियत बचाने के लिए पुलिसकर्मी जी जान से जुटे हुए हैं। जो बिना रुके और बिना थके काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसपी हिमांशु गर्ग के नेतृत्व में यह पुलिस की मेहनत का ही नतीजा है कि यमुनानगर में कोरोना अपने पैर नहीं फैला पाया।
विज्ञापन

इस दौरान शेल्टर होम में मजदूरों से बात करते हुए एडीजीपी आलोक राय ने उन्हें मिल रही सुविधाओं को लेकर पूछा और कहा कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशान होने की जरूरत नहीं है। एडीजीपी आलोक राय ने पुलिस नाकों पर जांच कर रहे पुलिसकर्मियों से कहा कि इस जंग से लड़ने के लिए कुछ और दिन इसी तरह लॉकडाउन का पालन कराना है। कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ा है, लेकिन तेज धूप में भी पुलिस के जवानों का मनोबल कम नहीं हुआ है। जिस समय तपती धूप में लोग घरों में आराम कर रहे है। उस समय पुलिस के जवान लोगों की हिफाजत के लिए चौक चौराहों पर मुस्तैद खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जान की परवाह किए बगैर 24-24 घंटे ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवान आम लोगों की हिफाजत के लिए है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब 19 दिन और इसी तरह लॉकडाउन की पालना करते हुए घर में रहना है। उन्होंने कहा कि आप लोग घर में रहेंगे तभी सुरक्षित रहेंगे। इस मौके पर एसपी हिमांशु गर्ग ने एडीजीपी को बताया कि जिले में लॉक डाउन की पालना के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और जो भी उल्लंघन करता पाया जाता है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें