फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। युवक ने नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी भी दी। आरोपी ने छात्रा के भाई से भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी बिलासपुर के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी जब स्कूल जा रही थी तो गांव के गौरव शर्मा ने उसका हाथ पकड़ा। उसके साथ जबरदस्ती करने के लिए अपनी गाड़ी में खींचने लगा। जिस पर बेटी ने उसका विरोध किया और उसके चंगुल से छूटी। गौरव ने उसकी बेटी को धमकी दी कि यदि यह बात उसने किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। जिससे बेटी परेशान रहती है। गौरव अपने दोस्त शिब्बू के साथ मिलकर बेटी का पीछा और छेड़छाड़ करता है। इससे पहले भी गौरव ने बेटी का रास्ता रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उस वक्त गांव में दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी। जिसमें गौरव ने माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही थी। परंतु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 23 फरवरी को भी आरोपी उसकी बेटी को गांव के मोड़ पर देख कर अपनी गाड़ी से हॉर्न बजाने लगा। यह बात बेटी ने घर पर बताई थी। गौरव उसकी बेटी को धमकी दे रहा है कि वह उसके चेहरे पर तेजाब डलवा देगा। जिसके बाद वह अपना चेहरा किसी को नहीं दिखा सकेगी। छात्रा के पिता का आरोप है कि 10 दिन पहले भी आरोपी उनके घर में आया था और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर गया था। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दी।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई राकेश सिंह ने बताया कि गौरव और शिब्बू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें