यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र के तालाबों का जल्द सुंदरीकरण होगा। इस वित्तीय वर्ष में सात और अगले वित्त वर्ष में पांच तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा।
तालाबों के सुंदरीकरण को लेकर नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने शुक्रवार को हरियाणा पौंड एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार वर्मा से बातचीत की। इस दौरान निगम की ओर से तालाबों के सुंदरीकरण को लेकर उन्हें एक्शन प्लान दिया गया।
नगर निगम आयुक्त तोमर ने बताया कि तालाबों के सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है। हाल ही में गांव भगवानगढ़ और माधुवाला के तालाबों के सुंदरीकरण का टेंडर लगाया गया है। जल्द ही इन तालाबों को सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा इस वित्तवर्ष में पांच तालाबों के सुंदरीकरण किया जाना है।
इसके अलावा अगले वित्तीय वर्ष में पांच तालाबों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। हरियाणा पौंड एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार वर्मा ने भरोसा दिलाया कि तालाबों के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम की हर संभव मदद की जाएगी।