फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए वन पुलिस करेगी सूर्या हत्याकांड की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गणपति उत्सव को लेकर पंडाल लगा रहे न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी सूर्या की हत्या करने के मामले की जांच अब सीआईए वन पुलिस करेंगी। मामले में जेल में बंद मारपीट समेत कई केस में नामजद मनीष गंजा को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि जब वह जेल से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आया तो उसी ने अपने साथियों को सूर्या की हत्या करने को कहा था। आरोप है कि उसी के कहने पर सूर्या की हत्या की गई।
उधर, रविवार को भी सूर्या के शव को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। उसका शव पीजीआई चंडीगढ़ में रखा है। परिजन दो दिन से पीजीआई चंडीगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए बैठे हुए है। इधर, घर में दो दिन से मातम का माहौल है। वहीं, हत्या का केस दर्ज होने के दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन

न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी शिवाली शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वे हर साल सूर्या क्लब की ओर से गुरु गोबिंद सिंह इंस्टीट्यूट के गेट के पास गणेश उत्सव को लेकर कार्यक्रम करते हैं। इस बार भी कार्यक्रम के लिए 9-10 सितंबर की रात को उसका भाई सूर्या पंडित और वे टेंट लगवा रहे थे। तभी वहां पर तीर्थ नगर निवासी हर्ष, आजाद नगर निवासी अक्षित गर्ग, शैंकी, शिवा, आशू पैगवाला, मन्नी मेहरा, नितिन मेहरा, परवेज, शाहरुख और अन्य युवक आए। आते ही उन्होंने तलवारों, कुटीले तार लिपटी रॉड व बोतलों से सूर्या पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सूर्या के सिर, टांग व बाजूओं पर तलवारों, कुटीले तार लिपटी रॉड व डंडों से वार किए।
चोटें लगने से उसका भाई बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। बाद में उसे अचेत हालत में छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद में उसने व उसके भाई कृष्णा ने सूर्या को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उसके भाई की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान शनिवार को उसके भाई सूर्या की मौत हो गई। सूर्य ने मनीष गंजा और नितिन मेहरा पर पहले केस दर्ज कराया हुआ है।
विज्ञापन

उसमें आरोपी अपनी बेगुनाही के लिए शपत्र पत्र मांगने का दबाव डाल रहे थे। मनीष गंजा जेल से इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों ने वहां पर उससे मिलकर उसके भाई पर हमले की साजिश रची थी। सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया का कहना है कि मामले की जांच शहर पुलिस से अब उनके पास आई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें