फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर रंगी-बिरंगी लाइटों से सजे चर्च

विज्ञापन
भगत सिंह चौक के पास स्थित सेंट पीटर चर्च रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। क्रिसमस को जिले के सभी चर्च रंग बिरंगी लाइटों से सजाए गए हैं। चर्च में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे। वहीं शनिवार को चर्च में सुबह साढ़े 10 बजे प्रार्थना सभा होगी।
क्रिसमस के लिए सभी चर्च में तैयारियां एक दिसंबर से चल रही हैं। तब से हर रविवार बच्चों की ओर से कविता, पाठ, डांस आदि प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा चर्च पर पेंट किया गया। रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। लोगों की भीड़ चर्च में न हो, इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। वहीं चर्च परिसर में कोविड-19 की शर्तों का पालन करने से संबंधित पोस्टर जगह-जगह लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगत सिंह चौक के पास स्थित सेंट पीटर चर्च के मुख्य पादरी ने बताया कि 24 दिसंबर की शाम सात बजे चर्च में क्रिसमस संध्या की प्रार्थना सभा की गई। 25 दिसंबर की सुबह साढ़े 10 बजे प्रभु यीशु के जन्मदिन के मौके पर प्रार्थना सभा होगी। पादरी ने बताया कि सेंटर पीटर चर्च की स्थापना वर्ष 1951 में प्रेस बिटेरियल चर्च आफ न्यूजीलैंड संस्था ने की थी। इसके अलावा सेंटर थॉमस स्कूल के पास, तेजली रोड पर, सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल के पास, वर्कशाप रोड पर आईटीआई के नजदीक व जगाधरी रोड पर गोशाला के पास स्थित चर्च में भी क्रिसमस डे पर आयोजन होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें