फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों के बीच सूरज छिपने से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ा है। दो दिन की धूप के बाद फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। वहीं बादलों ने सूरज ढककर ठंड और बढ़ा दी। शनिवार देर शाम से ही बादल छाने शुरू हो गए थे। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। ठंड के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए।
सूरज नहीं निकलने से रविवार को न्यूनतम तापमान 7.2 और अधिकतम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण शाम होते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। इससे दुकानदार प्रतिष्ठान बंद करके घर चले गए। वहीं ठंड के कारण सुबह सैर करने वाले भी घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को धूप निकलने के कारण शीतलहर के प्रभाव कम रहा था। इससे लोगोें को कड़ाके की ठंड से राहत मिली थी। इस कारण दिन और रात का तापमान पहले की अपेक्षा एक से दो डिग्री अधिक रहा था।
विज्ञापन

सर्दी के कारण रविवार को अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। शाम होते ही सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ग्राहक न होने के कारण दुकानदार खाली बैठे रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। आग से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। वहीं बारिश की संभावना के चलते दुकानदार जल्दी दुकानें बंद करके घर चले गए।
विज्ञापन

बन रहे बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश होने के आसार बन रहे हैं। जिले में जल्द ही बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सोमवार को दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को धूप निकल सकती है। मौसम में छह जनवरी तक उतराव चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान सर्दी बढ़ेगी और कोहरा पड़ने की भी संभावना है। इस पर अभी तक कोहरा नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें