फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतिभा निखार कार्यक्रम में झूमे बच्चे, बूढ़े और जवान

Mon, 09 Jun 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। ग्रीन पार्क काॅलोनी वेलफेयर एसोसिएशन ने कॉलोनी में दूसरा प्रतिभा निखार कार्यक्रम किया। आयोजन कॉलोनी के पार्क में हुआ। इस दौरान तीन से लेकर दस वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। साथ ही बूढ़े व जवान सभी ने बच्चों संग नृत्य कर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
सीनियर सिटीजन एवं सेना से सेवानिवृत्त ओमप्रकाश भाटिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है, वहीं उनमें अनुशासन की भावना भी जागृत होती है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वह भारत को स्वच्छ रखने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान दविंद्र मेहता ने कहा कि आज बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। कमी है तो बच्चों को मंच प्रदान करने की। संगठन समय-समय पर बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए कार्यक्रम करता है। मौके पर सुभाष दत्ता, नरेश नागपाल, विनोद सेठी, धर्मपाल खुराना, कृष्ण लाल भाटिया, हरि कृष्ण, महेंद्र सिंह कोचर, अशोक मक्कड़, मोहित बहरी व सुरेंद्र आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें