फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरोड़ी और बकाना में शुक्रवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं वासो के सौजन्य से जल संरक्षण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जल जीवन मिशन के तहत स्कूली बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विभाग की जिला सलाहकार रजनी गोयल ने बताया कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार की ओर से हर घर को नल से जल देना है। उन्होेंने बच्चों से कहा कि पानी की हर बूंद मोती के समान होती है। अपने घरों में बरसाती पानी इस्तेमाल करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक बनाएं, ताकि प्रत्येक बूंद का सदुपयोग हो सकें। जल ही जीवन है, जल है तो कल है, जितनी पानी की आवश्यकता है उतना ही प्रयोग करें। इसे व्यर्थ मत बहने दें। यदि हम सब मिलकर पानी बचाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को पानी मिल पायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों को फील्ड टेस्टिंग किट द्वारा पानी को जांचने की विधि बताई गई। बच्चों को जल संरक्षण संबंधित पंफलेट वितरित किए गए साथ ही जल संरक्षण पर प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की अनामिका ने प्रथम, प्रज्ज्वल ने द्वितीय और विधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक कोआर्डिनेटर अशोक कुमार ने भी बच्चों को संबोधित किया। इस दौरान सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें