फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने बुजुर्गों संग मनाया नया वर्ष

विज्ञापन
वृद्धाश्रम में बुजुर्ग से मिलते बच्चे। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
बिलासपुर। गणपति कान्वेंट स्कूल में नए वर्ष के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्राचार्य डॉ. सीमा कटारिया ने बताया कि कक्षा सात व आठ के विद्यार्थी उत्थान संस्थान में दिव्यांग बच्चों को प्रेरित करने के लिए के लिए गए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने वहां दिव्यांग बच्चों के साथ फुटबॉल, कैरम, बैडमिंटन खेल खेले और उपहार दिए। कक्षा चार व पांच के बच्चे वृद्धाश्रम गए। वहां बुजुर्गों से भेंट कर भारतीय संस्कारों व नैतिक मूल्यों को लेकर विचार साझा किए। इस दौरान बच्चों ने बुजुर्गों को मिठाइयां दी। बच्चों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुति दी। कटारिया ने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर और संस्कार व अनुभवों का भंडार हैं। बुजुर्ग परिवार के सभी सदस्यों को मार्गदर्शन करते हैं। प्रतियोगिताओं में रस्साकसी व वॉलीबॉल मैच करवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें