फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: दो दिन से लापता 12 साल का बच्चा.. थाने में पुलिसकर्मी ने परिजनों से की गाली गलाैच, हंगामा

Tue, 21 Jan 2025 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

संदीप कुमार का 12 साल का बेटा यश रविवार को लापता हो गया था। जिसकी शिकायत गांधी नगर थाने में दर्ज की गई थी। सोमवार रात को करीब आठ बजे परिजन बच्चे की जानकारी लेने थाने पर पहुंचे। आरोप है कि मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी ने परिजनों के साथ गली गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन
यमुनानगर में प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में दो दिन से 12 साल का बच्चा लापता है। उसकी तलाश के लिए परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने परिजनों के साथ अभद्रता की। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया। सूचना पर डीएसपी राजेश मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

मामला थाना गांधी नगर क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


संदीप कुमार का 12 साल का बेटा यश रविवार को लापता हो गया था। जिसकी शिकायत गांधी नगर थाने में दर्ज की गई थी। सोमवार रात को करीब आठ बजे परिजन बच्चे की जानकारी लेने थाने पर पहुंचे। आरोप है कि मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी ने परिजनों के साथ गली गलौच शुरू कर दी। परिजनों को थाने से भगा दिया। मंगलवार सुबह को एक बार फिर परिजन थाने पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजन थाने पर ही धरने पर बैठ गए। सूचना पर डीएसपी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचकर लोगो को शान्त कराया। साथ ही जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें