फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोर होने के शक में किशोर की धारदार हथियारों से हत्या, दोस्त घायल

Tue, 21 Jan 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली (यमुनानगर)। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव दादुपुर में चोर होने का शक में तीन किशोरों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में 17 वर्षीय आर्यन की मौत हो गई और उसका दोस्त अरुण घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है।
वारदात दादूपुर हेड के पास रविवार रात करीब आठ बजे हुई। बताया जा रहा है कि दमोपुरा निवासी 17 वर्षीय आर्यन 11वीं का छात्र था। रविवार रात को वह अपने दोस्त अरुण और एक अन्य के साथ छछरौली गया था। तीन बाइक पर रात करीब आठ बजे वह वहां से लौट रहे थे। दादूपुर हेड पर आर्यन के पास एक कॉल आई।
विज्ञापन

इस पर वह बाइक को साइड में लगाकर बात करने लगा। इसी दौरान एक युवक भी वहां पहुंच गया और उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर युवक ने चोर-चोर चिल्लाकर अपने भाई को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद आर्यन और अरुण पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में आर्यन और अरुण दोनों ही घायल हो गए।
इसी बीच दादूपुर के अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आर्यन के परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई नितिन की शिकायत पर दो भाइयों सुखदेव व तरसेम को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
दादूपुर हेड पर युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसमें आर्यन की हत्या हुई है। हमलावरों ने आर्यन पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। उसकी पीठ, पेट और गर्दन पर चोट के गहरे निशान थे। उसके साथी अरुण के पेट में भी नुकीला हथियार मारा गया था। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। - अमरजीत सिंह, एसएचओ, छछरौली।
विज्ञापन

चश्मदीद बोला, चोर-चोर कहकर आरोपी ने भाई को बुलाया

मृतक आर्यन आर्यन के साथ उसके दो दोस्त अरुण और राहुल भी थे। राहुल के पैर में पहले से ही चोट लगी है। राहुल ने बताया कि वह आर्यन को छोड़ने के लिए दमोपुरा जा रहे थे। रास्ते में आर्यन की मां का फोन आया था। इस प वह फोन पर बात करने के लिए रुक गया था। इसी बीच वहां पर एक युवक था। उसने चोर-चोर चिल्लाकर अपने भाई को बुला गया। उसका भाई आया और दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद एक दोस्त ने परिजनों से फोन पर बात कराई। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें