फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साढौरा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लगे जयकारे

Sat, 05 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। हरे कृष्णा प्रचार समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ के सहयोग से नगर में पहली बार शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने जब भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्से से खींचा तो भक्तों के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय में गूंज उठा।
रथ का रस्सा खींचने को लेकर श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों में भारी उत्साह था। रथयात्रा का शुभारंभ जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद ठसका, समाजसेवी रमेश चंद झंडा व नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा की ओर से किया गया। बैंड बाजे की अगुवाई में निकली रथयात्रा श्री कृष्णा मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होते हुए 11 मुखी हनुमान मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर से होकर शामपुर मार्ग पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा की शुरुआत से पूर्व भगवान को भोग अर्पित किया गया। रथयात्रा का धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने मुख्य बाजार में भगवान श्री जगन्नाथ के रथ पर पुष्प वर्षा करने के अलावा अनेकों जगह पर प्रसाद का वितरण किया। यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

यात्रा में भगवान जगन्नाथ की बहुत ही सुंदर झाकियां प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र चौधरी, सतपाल शर्मा, धर्मपाल सैनी, अमित सेतिया, नरेश बख्शी, लेखराज खुराना, पंकज चुघ, अजय राणा, बंटी शर्मा, शुभम शर्मा, सोनू शर्मा, अंकुर शर्मा, अंकित अग्रवाल व सचिन वर्मा के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें