यमुनानगर। संदिग्ध परिस्थितियों में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। घटना शहर की आजाद नगर गली नंबर 10 की है। छात्रा ने फंदा क्यों लगाया अभी इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। मां जब अपने बेटे के साथ घर पर वापस आई तो बेटी का शव फंदे पर लटका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरावाया। बताया जा रहा है छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, अब वह अपने मां और भाई के साथ रहती थी। संवाद