फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चेक बाउंस, तीन तलाक का नोटिस

Sun, 19 Jan 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दहेज प्रताड़ना के केस के बाद दंपती का वैवाहिक संबंध समाप्त हो गया। पंचायती फैसले में स्त्री धन के रूप में दिए सामान के बदले ससुराल पक्ष द्वारा सवा तीन लाख रुपये का चेक, बाइक व गहने वापस कर दिए।जब महिला ने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। वहीं ससुराल पक्ष वालों ने उसे तीन तलाक का नोटिस भेज दिया। शहर पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज किया।
पुराना हमीदा की कृष्णा कॉलोनी निवासी जिया ने बताया कि उसका निकाह 27 अक्टूबर 2020 को सहारनपुर के टैगोर गार्डन निवासी जावेद के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद उसके पति, ससुर जहांगीर, सास शहनाज और ननद जैस्मीन ने उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। तब सहारनपुर पुलिस ने मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बाद में नकुड़ विधायक के निवास पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। जिसमें सहमति से वैवाहिक संबंध समाप्त करने का फैसला हुआ था। पंचायती फैसले के अनुसार आरोपियों को स्त्री धन के रूप में दिए सामान के सवा तीन लाख रुपये, गहने व बाइक वापस करने थी। तब आरोपी जावेद ने उन्हें तीन लाख 25 हजार रुपये का चेक दिया और बाइक व गहने वापस देकर वैवाहिक संबंध समाप्त कर लिए।
विज्ञापन

जब उन्होंने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। बाद में आरोपी ने उसे तीन तलाक बोलकर लिखित नोटिस भेज दिया। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं दिया। उसने अदालत में याचिका दायर की। अदालत के आदेश पर देर शाम शहर पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी व मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें