फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा फैलाने पर चार दुकानदारों के चालान

विज्ञापन
गंदगी फैलाने पर दुकानदार का चालान करती नगर निगम की टीम। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने बाईपास रोड व ससौली रोड पर गंदगी फैलाने के आरोप में सोमवार को चार दुकानदारों चालान किए। वहीं, तीन दुकानदारों को कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। साथ ही दुकानदारों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सहयोग देने की अपील की।
नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशों पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने व लोगों को जागरूक करने के लिए सफाई निरीक्षक बिट्टू सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में सहायक सफाई निरीक्षक फूल कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक सतबीर सिंह, राकेश कुमार व अन्य को शामिल किया। टीम सोमवार को सबसे पहले बाईपास रोड पर महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंची। यहां मीट की दुकान के बाहर गंदगी मिली। इस पर टीम ने उसका चालान किया। बाईपास रोड पर ही कबाड़ी चालान किया गया। इस दौरान महाराणा प्रताप चौक से विश्वकर्मा चौक तक दुकानदारों को गंदगी न फैलाने व स्वच्छ सर्वेक्षण में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद निगम की टीम जगाधरी वर्कशॉप रोड परआईटीआई के नजदीक तीन रेहड़ी चालकों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में उन्होंने गंदगी फैलाई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद निगम की टीम ने ससौली रोड पर कबाड़ के दो दुकानदारों का चालान किया। प्रत्येक दुकानदार से पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना राशि वसूली गई।
विज्ञापन

निगम सफाई निरीक्षकों ने दुकानदारों को कहा कि वे दुकान से निकलने वाला कचरा डस्टबिन में ही डालें। कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान निगम की टीम ने तीनों मार्गों पर दुकानदारों को गंदगी न फैलाने, शहर को साफ व स्वच्छ बनाने, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सहयोग करने, पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने, सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें