फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बच्चों संग मनाया दीपोत्सव, अध्यापिकाओं को किया सम्मानित

Sat, 07 Nov 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दीपावली महोत्सव के दौरान मौजूद ​शिक्षक व अन्य। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। प्रयास सेवा संगठन और श्रीराम शरणम् तेजली रोड की ओर से पुरानी अनाज मंडी के नजदीक दीपोत्सव एवं सम्मान समारोह करवाया गया। इसमें नन्हे बच्चों ने रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, दीपों की रोशनी और मिठाइयों के बीच बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और संस्था के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभी ने मिलकर सेवालय परिसर को दीपों से रोशन किया। बच्चों की बनाई रंगोलियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान संस्थान की अध्यापिकाओं को दीपावली के उपलक्ष्य में सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वरिष्ठ संरक्षक सुनील गोयल ने ज्योत प्रज्वलित की और सभी ने मां लक्ष्मी की आरती में भाग लिया। कपिल गुप्ता, मनोज गोयल और दीपक मित्तल ने बच्चों को मिठाई वितरित की। संगठन अध्यक्ष राहुल बंसल, संस्थापक महासचिव अधिवक्ता अश्वनी अग्रवाल, संयोजक आयुष गोयल, प्रवक्ता रमणीक कुमार, सचिव आकाश गर्ग और सहसचिव राहुल गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें