फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंदिर के तीन दानपात्र से चुराई नकदी

Mon, 14 Jul 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शहर के कॉलेज रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर का बीती रात ताला तोड़कर चोर दानपात्र से हजारों की नगदी ले गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए।
विज्ञापन

पुजारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि 12 जुलाई को पूजा के बाद मंदिर का ताला बंद कर कमरे में चले गए थे। तड़के जब वे वापस आए तो मंदिर का गेट टूटा मिला। तीन दानपात्र के ताले टूटे थे और नकदी गायब थी। तीनों दानपात्रों में 15 हजार से ज्यादा की दान राशि थी। चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले।मंदिर के बाहर स्थित खोखे का ताला तोड़कर करीब पांच हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इससे पहले मंदिर में दो बार चोरी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें