यमुनानगर। अपराध शाखा- टू की टीम ने अशोक विहार कॉलोनी में घर से देसी शराब की 34 पेटी बरामद की। शाखा के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान टीम ने अशोक विहार में एक युवक दो पेटी शराब ले जाता पाया। पुलिस को देख युवक भागने लगा। टीम ने पीछा किया पर वह हाथ नहीं आया। जांच में युवक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई। उसके घर पर दबिश दी तो देसी शराब की अवैध 34 पेटी बरामद हुई। अरुण के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। संवाद