यमुनानगर। गांव पैंसल में चोरों ने रात को गांव के श्री गुरु रविदास मंदिर व गोगा मेड़ी के दानपात्र को तोड़ कर 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव पैंसल निवासी शैंकी संधू ने थाना व्यासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में गुरु रविदास मंदिर व गोगा मेड़ी बनी हुई है। चोरों ने एक फरवरी की रात को गांव के गुरु रविदास मंदिर व गोगा मेड़ी के मंदिर में रखे दान पात्र को तोड़कर उनमें से करीब 12 हजार रुपये की दान राशि चोरी कर ली। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने के लिए गए तो उन्हें दान पात्र टूटा मिला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। संवाद