फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से नकदी और जेवरात चोरी

Fri, 09 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की जम्मू कॉलोनी बी में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और घरेलू सामान चोरी कर लिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। तीन दिन बाद घर लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जम्मू कॉलोनी बी निवासी मीना देवी ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन जनवरी को अपने घर का ताला लगाकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी आवश्यक कार्य से बाहर गई थीं। छह जनवरी को जब वह घर लौटीं तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता ने बताया कि घर की अलमारी में रखी 50 हजार रुपये की नकदी, सोने की झुमकियां, सोने का मंगलसूत्र, एलसीडी टीवी, गैस सिलेंडर, बैंक की चेकबुक सहित अन्य जरूरी सामान गायब मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें