फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सफाई मित्रों को बताया सुरक्षा उपकरणों का महत्व

Fri, 09 Jan 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर निगम ने वार्ड-8, नेहरू पार्क में सफाई मित्रों के लिए क्षमता-निर्माण (ट्रेनिंग) कार्यक्रम आयोजित किया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर यह प्रशिक्षण सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने और कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आईईसी एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार ने सफाई मित्रों को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों सेफ्टी जैकेट, दस्ताने, मास्क और गमबूट के नियमित उपयोग का महत्व बताया। दुर्गेश कुमार ने कहा कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग संग्रहित करने से रिसाइक्लिंग, कंपोस्टिंग और निस्तारण प्रक्रिया आसान होती है और शहर की स्वच्छता बेहतर होती है। डोर-टू-डोर सुपरवाइजर पीयूष, अमन और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें