फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छह दुकानों से लाखों की नकदी और सामान चोरी

Tue, 19 Dec 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गुमथला गांव में रविवार रातछह दुकानों से लाखों की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। आरोपी लोहे की रॉड की मदद से शटर उठाकर दुकानों में घुसे और घटना को अंजाम दे गए। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई, जिसमें लोहे की रॉड के साथ दो युवक नजर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस व फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंची और चोरी के साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि उसकी कुलवंत राम एंड सन्स के नाम से मनिहारी की दुकान है। उसे सोमवार सुबह पड़ोसी ने सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर टूटा है। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसकी दुकान के अलावा साथ लगती अन्य पांच दुकानों के शटर भी ऊपर उठे हुए हैं। अपनी दुकान से सात हजार की नकदी चोरी पाई।
पड़ोसी दुकानदार लक्की के करियाना स्टोर से दो लाख, जोनी मदान की मोबाइल शॉप से पांच मोबाइल और सिंगला करियाना स्टोर से सात हजार, नीलकंठ करियाना स्टोर से 10 हजार औप श्रीराम मेडिकल स्टोर से भी हजारों की नकदी चोरी थी। सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड फुटेज जांचने पर दो युवक लोहे की रॉड से शटर उठाकर दुकानों में घुसते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि चोरी की घटनाएं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है।पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें