फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर पुलिस ने तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत कौर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक की शिकायत पर की है। तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी पर बिलासपुर के सरकारी स्कूल में स्टेडियम निर्माण के लिए विभाग से मिले 15.56 लाख रुपये की राशि के दुरुपयोग करने का आरोप है। सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के पास आए पत्र के बाद मामले में पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तत्कालीन शिक्षा अधिकारी जगजीत कौर पर स्टेडियम निर्माण में धोखाधड़ी के आरोपों की जांच सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय पंचकूला को दी गई थी। अब उनके पास सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय से एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में जांच अधिकारी-कम-सहायक निदेशक सेकेंडरी शिक्षा द्वारा 11 मई 2017 की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। इसमें पाया गया कि तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी ने विभाग द्वारा जारी राशि को स्टेडियम के निर्माण में खर्च करने के बजाए खेलकूद सामग्री के कार्य पर खर्च कर दी है। आरोप है कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उपरोक्त राशि बिना सक्षम अधिकारी (प्रशासकीय सचिव/वित्त विभाग) की अनुमति के अन्य मद पर खर्च की गई है जो कि वित्तीय नियमों के विरुद्ध है। इसके बाद सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले में केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसकी रिपोर्ट तीन दिन के अंदर निदेशालय को सौंपने की बात कही है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी को जांच में शामिल कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें