फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खोखों में आग लगाने वाले बदमाशों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पर बस स्टैंड के पास एक दिन पहले आग लगाकर खोखों में आग लगाने वाले दो अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना छप्पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल कोई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
विज्ञापन

सबलपुर माजरी गांव के छोटू राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने छप्पर बस स्टैंड के पास जूस व फ्रूट का खोखा बनाया हुआ है। वह देर शाम काम खत्म करके अपने घर चला गया था। रात को करीब एक बजे उसके पास उसके जानकार राहुल का फोन आया कि उसके खोखे में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि उसका खोखा व आसपास की चार दुकानें जल चुकी है। जब उन्होंने रोड के बीच में पंचायत की तरफ से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें दिख रहा है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और खोखे पर कुछ तरल पदार्थ छिड़क कर उसमें आग लगा दी। जिसके बाद आरोपी बाइक पर बैठकर मौके से भाग गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें