फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरस्वती नगर के धाम पर जल्द बोटिंग की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती धाम पर आने वाले दिनों में बोटिंग शुरू हो जाएगी। बकायदा इस दिशा में कवायद शुरू हो गई है। बोटिंग शुरू करने के लिए हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जा चुका है, अब जल्द ही यहां बोटिंग शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं रिवर फ्रंट और कॉरिडोर का भी निर्माण होगा। यानी सरस्वती धाम अब पहले से और विकसित हो जाएगा। करीब डेढ़ करोड़ कार्य पर लागत आने का अनुमान है। योजना को तीन फेज में अमलीजामा पहनाया जाएगा। पहले फेज में पर्यटकों के लिए दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने के साथ बोटिंग चलाई जाएगी। उसके बाद कॉरिडोर।
विज्ञापन

हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच ने बताया कि सरस्वती धाम क्षेत्र को विकसित करने में लगी हुई है। इस धाम पर बोटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। इस दिशा में प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। बोटिंग शुरू होने से पयर्टकों को काफी लाभ होगा। इसके अलावा इस धाम पर और भी कई प्रकार के विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिन्हें जल्द लागू किया जाएगा। बिलासपुर आज़ाद आश्रम से लेकर सरस्वती धाम तक के 20 किलोमीटर के क्षेत्र को सरस्वती धाम कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा।

सरस्वती धाम पर रिवर फ्रंट बनाने के साथ-साथ बोटिंग की गतिविधियां व एम्यूजमेंट पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। यहां आने जाने वाले युवाओं, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों की सुविधा के लिए ट्रैक का निर्माण भी किया जाएगा। यहां पर आकर्षक लाइटिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा। सरस्वती नदी का जल जब लगातार प्रवाहित होगा तो इससे इस क्षेत्र का वाटर लेवल भी ऊपर आएगा व डार्क जोन की समस्या का भी काफी हद तक समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें