फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली करने पर ठेकेदार समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम उड़नदस्ते की टीम ने शनिवार को यमुनानदी के नगली घाट पर ठेकेदार के तीन कर्मचारियों को वाहन चालकों से अवैध वसूली करते रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद जठलाना पुलिस ने ठेकेदार सहित चार लोगों के विरुद्ध धारा 407, 420 व 120 बी के तहत जालसाजी का मामला दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने नगली घाट पर अवैध वसूली करते पकड़े गये तीनों लोगों को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि मामले में नामजद ठेकेदार कलसौरा निवासी सतीश कुमार अभी फरार है।
विज्ञापन

सीएम उड़नदस्ते की टीम के प्रभारी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यमुना नदी के नगली घाट पर ठेकेदार सतीश कुमार निवासी कलसौरा, थाना इंद्री, जिला करनाल लोगों से अवैध वसूली कर रहा है, जिसके बाद सीएम उड़नदस्ता की टीम के सदस्य एएसआई राजबीर सिंह, एएसआई हितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल गुरमीत सिंह व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि ठेकेदार के तीन कर्मचारी सतीश कुमार निवासी खुखनी, थाना इंद्री, जिला करनाल, रजत निवासी संधाली व जोगिंद्र निवासी गुमथला यमुुनानदी गुजरने वाले वाहन चालकों से अधिक वसूली कर रहे थे। पूछने पर पता चला कि उन्हें ठेकेदार सतीश कुमार निवासी कलसौरा द्वारा नौकरी पर रखा गया है। उनके कहने पर ही बाइक चालक से 50 रुपये, कार चालक से 100 रुपये व छोटा हाथी वाहन से 200 रुपये वसूलने के बारे कहा गया है। वहीं ठेकेदार की ओर से उन्हें एक रसीद बुक छपवाकर दी गई है, जिसके बाद सीएम उड़नदस्ते की टीम ने सूचना देकर बीडीपीओ रादौर कंवरभान नरवाल को मौके पर बुलाया। बीडीपीओ ने जांच के बाद पाया कि नियमों का उल्लंघन हुआ है और ठेकेदार ने वाहन चालकों से ज्यादा पैसे वसूले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें