बुढेड़ी निवासी सुभाष चंद से जमीन बेचने के नाम पर पिता-पुत्र ने छह लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने साल 2016 में पांच कनाल जमीन का सौदा किया था। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई और दूसरे को जमीन बेच दी। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव बुढ़ेडी निवासी सुभाष चंद ने हुडा सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे साल 2016 में कुछ जमीन खरीदनी थी। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव मंधार निवासी सूरज राम व उसके पिता साधुराम से हुई। आरोपियों ने उसे कहा कि उनके पास पांच कनाल जमीन है, जिसे वह बेचना चाहते हैं। आरोपियों ने उसे जमीन भी दिखाई। आरोपियों ने उससे इस दौरान छह लाख रुपये ले लिए और जल्द ही जमीन की रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। जांच करने पर उसे पता चला कि आरोपियों ने उक्त जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। उसने इस बारे आरोपियों से बात की, मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 406, 420 व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।