फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कचरे में नवजात बच्ची का शव मिलने के मामले में अज्ञात पर केस

Sat, 04 Oct 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चांदपुर आरओबी के नीचे रेल ट्रैक के पास झाड़ियों में नवजात बच्ची का शव मिलने के मामले में थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस पास में लगे सीसीटीवी व अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। फिलहाल टीम को बच्ची को फेंकने वाले आरोपी का पता नहीं चला है।
उल्लेखनीय है कि वीरवार दोपहर करीब 12 बजे नवजात बच्ची का शव भेड़-बकरियां चलाने वाले लड़के ने देखा था। इस बारे में लड़के ने पास में मिले कैंप के रिहान को बताया। रिहान ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लिया, जो पॉलीथिन में तौलिये में लिपटा था। तब शव को पुलिस ने शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

अब पुलिस ने मामले में अज्ञात पर बीएनएस की धारा 91-94 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुराना हमीदा चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा अनुमान है कि बच्ची को डिलीवरी के कुछ घंटे बाद ही यहां फेंक दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही अस्पतालों से एक-दो दिन में हुई बच्चियों के प्रसव के मामलों का ब्योरा ले रहे हैं। प्रयास है कि जल्द आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें