फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर से टकराई कार पति गंभीर, पत्नी बची

Sun, 08 Dec 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शुगर मिल के पास सड़क पर खड़े डंपर में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार कुरुक्षेत्र के बुढ़ा गांव निवासी विकास घायल हो गया। वहीं उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार की छत अलग हो गई। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लाडवा के बुढा गांव निवासी काजल ने बताया कि पांच दिसंबर की रात को वह अपने पति विकास के साथ कार में अपने जीजा छोटी लाइन निवासी लव के घर आ रहे थे। कार उसका पति चला रहा था। वह पीछे बैठी हुई थी। जब वे रात करीब साढ़े 11 बजे शुगर मिल के पास पहुंचे तो सड़क पर एक डंपर खड़ा था। आरोप है कि चालक ने उसकी पार्किंग लाइट भी नहीं जलाई हुई थी। जिस कारण डंपर उसके पति को दिखाई नहीं दिया और उनकी कार पीछे से डंपर में टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया और कार की छत अलग हो गई। आसपास के लोगों ने उसके पति को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें