फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचकूला में 18 को करेंगे प्रदर्शन

Sun, 08 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। मानी गई मांगों पर अमल व समस्याओं का समाधान न करने से शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल स्टाफ में भारी रोष है। इसके विरोध में मिनिस्ट्रियल स्टाफ की ओर से पंचकूला में शिक्षा सदन में 18 दिसंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को लेकर हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन व सर्व कर्मचारी संघ की ओर से उपजिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान को नोटिस सौंपा।
एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व मंडल शनिवार को जिला शिक्षा सदन कार्यालय में हेमसा के राकेश दलाल के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी से मिलने पहुंचा। डीईओ की अनुपस्थिति में उप जिला शिक्षा अधिकारी को प्रदर्शन की सूचना संबंधी पत्र सौंपा। इस दौरान राकेश दलाल ने कहा कि मिनिस्ट्रियल स्टाफ का लंबे समय से शोषण किया जा रहा है। इसके खिलाफ हेमसा व एसकेएस आंदोलनरत रहा है।
विज्ञापन

मांगों को लेकर पूर्व शिक्षामंत्री की अध्यक्षता में 23 अगस्त 2022 को हरियाणा भवन में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, निदेशक, अतिरिक्त निदेशक व अन्य अधिकारियों से वार्ता हुई थी। इस वार्ता में नौ मुद्दों पर सहमति बनी थी। परंतु अभी तक उन मांगों का कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल सेकेंडरी निदेशक व अतिरिक्त निदेशक से वार्ता होती रही है, परंतु किसी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
साल 2020 में गलत ट्रांसफर ड्राइव का परिणाम लिपिक भुगत रहे हैं। वर्कलोड अनुसार कोई नए पदों की संरचना नहीं, पदोन्नति मामले, एसीपी मामलों को जानबूझकर लटका कर परेशान किया जा रहा है। इस दौरान जसविंद्र कौर, रीटा देवी, मनोज कुमार, योगेश कुमार, नमन, चेतन, विक्रम सिंह, अशोक कुमार, जसपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें