फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ीं दुकान के ताले तोड़कर दुकान पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
(यमुनानगर) जठलाना। लॉकडाउन के दौरान कुछ लोगों ने बंद पड़ी एक दुकान के ताले तोड़कर दुकान पर कब्जा करने की नीयत से सामान को बाहर फेंक दिया। बाद में दुकान का मालिक मौके पर पहुंचा तो वे लोग मौके से फरार हो गए। प्रभावित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जठलाना निवासी पंकज सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव की जगदंबा मार्केट में 20-25 वर्षों से पंकज स्टोर के नाम से दुकान चलाता है। कोरोना महामारी के कारण प्रदेश सरकार के आदेशानुसार उनकी दुकान काफी दिनों से बंद पड़ी हुई है। 20 मई की शाम को लगभग 4 बजे उसका भाई बस स्टैंड के पास स्थित एचडीएफसी बैंक में काम से जा रहा था, तभी उसने देखा कि दुकान का शटर खुला पड़ा था और दुकान का काउंटर बाहर पड़ा हुआ था। उसने दुकान के पास जाकर देखा तो दुकान में अश्वनी शर्मा व सलीम दुकान पर कब्जा करने की नीयत से सामान बाहर फेंक रहे थे, जब उसने शोर मचाया तो दोनो मौके से फरार हो गये। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें