(यमुनानगर) प्रतापनगर। बिलासपुर-प्रतापनगर रोड पर हाफिजपुर गांव के पास एक जेसीबी का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई। हादसे में चालक की मशीन के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से जेसीबी के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला, इसके बाद परिजन बिना पुलिस कार्रवाई करवाए शव को अपने साथ ले गए।
जानकारी के अनुसार एक जेसीबी मशीन चालक बिलासपुर की ओर से प्रताप नगर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह हाफिजपुर गांव के पास पहुंचा तो जेसीबी का संतुलन बिगड़ गया। इस वजह से मशीन सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई, जिससे मशीन चालक की मशीन के नीचे दबने से मौत हो गई। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला के गांव रसूलपुर निवासी जाकिर हुसैन (35) के रूप में हुई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से मशीन के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान मौके पर पहुंचे परिजन शव को बिना पुलिस कार्रवाई करवाए अपने साथ लेकर चले गए।
थाना प्रभारी प्रतापनगर पृथ्वी सिंह ने बताया कि मृतक युवक के परिजन बिना कोई कार्रवाई करवाए शव को अपने साथ ले गए। मामले में पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।