फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर फोन कर बोला युवक मेरी जान को खतरा है, इसके बाद मोबाइल मिला बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव कनालसी से कोचिंग गया युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। युवक ने शाम करीब छह बजे अपने घर फोन किया कि उसे जान को खतरा है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। तलाश के बाद भी युवक का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वहीं गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कनालसी निवासी बाल किशन ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके पास एक लड़की व दो लड़के हैं। उसका सबसे छोटा लड़का सर्वजीत सिंह (21) शहीद भगत सिंह चौक पर स्थित सेंटर में कोचिंग ले रहा है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसका लड़का सर्वजीत सिंह घर से यह कहकर गया था कि वह अपनी सर्विस के फार्म भरने के लिए कोचिंग सेंटर जा रहा है, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं आया। शाम करीब छह बजे उसका फोन आया। फोन पर उसने कहा कि उसकी जान को खतरा है, लेकिन इसके बाद उसका फोन कट गया। इसके बाद वे लगातार उसके फोन पर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है। बुड़िया थाना प्रभारी मेमसिंह का कहना है कि मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें