फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सीलिंग प्लान में सेंधमारी : बदमाशों ने बाइक सवार से 28 हजार, ट्रक क्लीनर से साढ़े 34 हजार लूटे

विज्ञापन
Burglary in the sealing plan of the police: The miscreants robbed 28 thousand from the bike rider, 34 and a half thousand from the truck cleaner - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस ने सोमवार को सुबह दस बजे से दो बजे तक सीलिंग प्लान अभियान चलाया। प्लान के तहत 46 नाकों पर 16 चेकिंग पार्टियों ने जांच की। हर चौक पर पुलिस तैनात थी। बावजूद इसके दो जगह लूट की वारदातें हो गईं। पहली वारदात संतपुरा रोड पर सुबह दस बजे हुई। जहां तीन बदमाश बाइक सवार पुराना हमीदा निवासी दिलीप पर ईंट से हमला कर उससे 15 हजार रुपये व पर्स लूट ले गए। दूसरी वारदात दोपहर दो बजे जगाधरी में छछरौली रोड पर महादेव क्रेन स्टोर के पास हुई। यहां भी कार सवार तीन बदमाशों ने लकड़ी बेच कर जा रहे ट्रक सवार युवक से 34500 रुपये लूट लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली वारदात
इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) के गांव मुबारकपुर निवासी फैज ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे देवरिया से अपने 14 टायरी ट्रक में सफेदे की लकड़ी लेकर जगाधरी आए थे। उसके साथ क्लीनर इलाहाबाद के गांव खरीदपुर निवासी साहिल था। जगाधरी में उन्होंने एक फैक्टरी में ट्रक से लकड़ी खाली की। यहां से उन्होंने 34500 रुपये किराये की पेमेंट ली। पेमेंट लेकर वे घर वापस जाने के लिए दोपहर करीब दो बजे छछरौली रोड पर महादेव क्रेन स्टोर के पास खड़े थे। किराये के रुपये उसके क्लीनर के पास थे तभी वहां पर वैगन आर कार में सवार होकर तीन युवक आए। कार से उतरकर आरोपी उनके साथ बातचीत करने लगे। एक युवक की लंबी दाड़ी थी, दूसरे युवक ने कानों में बालियां पहनी हुई थी और तीसरे युवक के मुंह पर दाने थे। इस दौरान आरोपी बदमाश साहिल को एक तरफ ले गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने साहिल के साथ मारपीट कर उसकी जेब से 34500 रुपये लूट लिए। जब तक वह उनके पास पहुंचता आरोपी अपनी कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश वहां से भाग निकले। शहर जगाधरी प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि मामले में अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
दूसरी वारदात
उधर, सीलिंग प्लान के समयावधि के बीच सुबह दस बजे संतपुरा रोड पर दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने सिर में ईंट मारकर पुराना हमीदा निवासी दिलीप सिंह से 15 हजार रुपये लूट लिए। दिलीप सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे वह अपने बाइक पर काम से संतपुरा रोड से मधु होटल के पास जा रहा था। उसके पास 15000 रुपये थे, तभी वहां दो बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवा ली और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान एक बदमाश ने उसके सिर पर ईंट से वार किया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश उसके पास से 15 हजार रुपये की नकदी व उसका पर्स छीन कर फरार हो गए। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि दिलीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों पर लूट, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नहीं रहा बदमाशों में पुलिस का खौफ
बदमाशों में पुलिस को कोई खौफ नहीं रहा। आए दिन बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे है। वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने सीलिंग प्लान चलाया हुआ है। बदमाश इस प्लान के बीच में वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को सरेआम चुनौतियां दे रहे हैं। बदमाशों ने पांच दिन पहले रादौर में पुलिस कर्मी पर फायरिंग की। सोमवार रात को जठलाना के अलाहर में रंगदारी मांगने के आरोपी का पुलिस से टकराव हो गया। आरोपी यहां भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें