फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियाद : 147 ने दी तीसरे चरण की परीक्षा

Sat, 12 Apr 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मिशन बुनियाद योजना की शुक्रवार को तीसरा चरण की परीक्षा हुई। इस दौरान दूसरा चरण पास करने वाले विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा हुई। इस दौरान जिले के 147 विद्यार्थियों ने तीसरे चरण की परीक्षा दी।
इसके बाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम शहर के मुकुंद लाल नेशनल कॉलेज में हुआ। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था। तीसरा चरण पास करने वाले विद्यार्थियों का वर्ष 2025-27 बैच में दाखिला किया जाएगा। तीसरे चरण की परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह में जारी करने की विभागीय योजना है।
विज्ञापन

वहीं,नए बैच की कक्षाएं मई के पहले सप्ताह से लगाने की विभाग तैयारी कर रहा है। कार्यक्रम में विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक नवीन कुमार मिश्रा मुख्यातिथि रहे। जबकि विशिष्ठ अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह रहे। ओरिएंटेशन में विद्यार्थियों के अभिभावकों सहित करीब 900 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को अपने संघर्ष की कहानी बताई।
उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के पहले गुरु होते हैं, जिनकी भूमिका उनके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत व अनुशासन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विकल्प फाउंडेशन संस्थापक नवीन कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार ने मिशन बुनियाद कार्यक्रम से राज्य में गणित की समझ व राष्ट्रीय स्तर पर गणित ओलंपियाड में प्रदेश के विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह पहल शुरू की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार नए मिशन बुनियाद रेजिडेंशियल सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। जिनका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। सामुदायिक प्रबंधक कपिल भारद्वाज ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि बुनियाद योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यार्थियों के विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन, संसाधन व प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्रदान करना है। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर दिलवाना है। इस दौरान प्राचार्य वीरेंद्र कुमार धीमान, प्राचार्य गुरदीप कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी नवजीवन ढींगरा, प्रवक्ता कंवलजीत, सुखदेव सिंह, प्रांजलि, संतोष गर्ग, संजय कुमार, आशा रानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रवेश से पूर्व होगी काउंसलिंग

जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि मिशन बुनियाद के तीसरे चरण की शुरुआत सभी 22 जिलों से एक साथ की गई है। परीक्षा के साथ ओरिएंटेशन कार्यक्रम किया गया है। जिसमें अभिभावकों को योजना की पूरी जानकारी दी जाए सके। कार्यक्रम में अभिभावकों को योजना का उद्देश्य, तरीके, प्रारूप व कार्यप्रणाली के बारे बताया। विशाल सिंघल ने बताया कि तीसरे चरण की परीक्षा के बाद चयनित विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के पांच रेजिडेंशियल केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की केंद्र प्रवेश से पूर्व काउंसलिंग की जाएगी, ताकि उन्हें मानसिक रूप से तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें