फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एक दिन पहले स्थगित हुई बजट बैठक, अब होगी कल

Tue, 18 Apr 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मार्च में पेश होने वाले शहर के बजट को आधा अप्रैल गुजर जाने पर भी तारीख पर तारीख मिल रही है। चार दिन पहले बजट बैठक की तारीख 18 अप्रैल (आज) तय हुई, पर इसे भी एक दिन पहले स्थगित कर दिया गया। इसकी अगली तारीख 19 अप्रैल (कल) रखी है।
विज्ञापन

पहले ही बजट बैठक में देरी व उसकी तैयार प्रति न मिलने का वार्ड पार्षदों को मलाल हैं, वहीं ऐन पहले बैठक की तारीख बदलने से भी नाराज हैं। उनकी मानें तो बजट में देरी पर कल बैठक में विरोध दर्ज कराएंगे। क्योंकि आठ माह के बचे कार्यकाल में पुराने काम एस्टीमेट व टेंडर में अटके हैं, वहीं नए कामों की योजना भी बजट में देरी से लटक गई है।


शहर के प्रति गंभीर नहीं मेयर व अफसर
वार्ड-4 से कांग्रेसी पार्षद देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मेयर व निगम अफसर शहर के प्रति गंभीर नहीं है। तभी मार्च में पास होने वाला आगामी वित्त वर्ष का बजट आधा अप्रैल निकल जाने के बावजूद पास नहीं हो पाया। जबकि प्रदेश के अन्य निगमों में बजट पास हो चुका है। ऐसे ही चार साल से काम कराने के बजाय बार-बार बैठकें तय कर रद व स्थगित की जा रही हैं।
विज्ञापन

-

ऐन पहले रद, इसलिए बैठक का बहिष्कार
वार्ड-7 से इनेलो पार्षद रामआसरा भारद्वाज ने कहा कि बजट बैठक में विपक्ष के पार्षद विरोध की तैयारी में हैं। क्योंकि बजट तैयार करने से बैठक कराने में मेयर व अफसरों ने गंभीरता नहीं दिखाई। यह बजट मार्च में पास हो जाना चाहिए था, पर आधा अप्रैल निकल जाने पर भी बैठक की तारीख 18 से बदलकर 19 करनी पड़ी। इसके विरोध में अब बैठक का बहिष्कार करूंगा।


बजट में देरी से शहर के विकास पर असर
वार्ड-8 से इनेलो पार्षद विनोद मरवाह ने कहा कि चार साल में सदन की चार बजट व विकास कार्यों के एजेंडे पर नौ व दो समीक्षा बैठक हो पाईं। कई सदन बैठकें स्थगित व रद हुईं, वहीं अब देरी से बुलाई बजट बैठक भी स्थगित कर दी। असर शहर के विकास पर पड़ेगा, क्योंकि बजट में पूरे साल होने वाले विकास कार्यों का भी बजट होता है, जो अभी तक पास नहीं हो पाया है।


सीएम ने बुलाया, इसलिए स्थगित की बजट बैठक
नगर निगम मेयर मदन चौहान ने कहा कि सीएम की ओर से सभी मेयर व विधायकों की मंगलवार (आज) को चंडीगढ़ में बैठक बुलाई गई है। इसलिए नगर निगम यमुनानगर जगाधरी की बजट बैठक स्थगित कर दी है। अब यह बैठक 19 अप्रैल (कल) को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें