फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई बढ़ने व 134ए खत्म करने पर के विरोध में बसपा ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन नहीं लिया तो सड़क पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। 134-ए के तहत दाखिले को लागू करने, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए वह डीसी कार्यालय में पहुंचे। यहां पर डीसी ज्ञापन लेने नहीं आए, तो कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। इसके बाद वह सड़क पर धरना देकर बैठ गए। जिससे जाम की स्थिति बन गई। बाद में डीएसपी सुभाष चंद्र पहुंचे और उन्हें समझा कर सड़क से उठाया। इसके बाद डीसी पार्थ गुप्ता ने ज्ञापन दिया। राज्यपाल के नाम यह ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

बसपा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह व जिलाध्यक्ष ब्रह्मपाल ने कहा कि महंगाई से गरीब व मजदूर परेशान हो रहा है। दूसरी ओर सरकार जनविरोधी नियम बना रही है। अब 134-ए के तहत गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए दाखिले को बंद कर दिया है। जिससे गरीब बच्चों के भविष्य पर प्रश्न चिह्न लग गया है। इस समय तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सिलिंडर के दाम बढ़े हुए हैं। जिससे आम जनता महंगाई से परेशान है। यह ज्वलनशील मुद्दे हैं। इनका समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें