संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। गली में पड़ोसी और अन्य युवाओं को खेलता देख अनुश्रव का रुझान क्रिकेट में बढ़ गया। शहर के सेक्टर-15 निवासी खिलाड़ी अनुश्रव बेहतरीन गेंदबाजी व खेल तकनीक से क्रिकेट में जिले का नाम चमका रहे हैं।
शहर के एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र रहे 17 वर्षीय अनुश्रव क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने बताया कि बचपन में लोगों को गली में खेलते देख उसका क्रिकेट के प्रति रुझान बना। छठी कक्षा में करीब 11 वर्ष की आयु में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। स्कूल के दिनों में कोच पुनीत राठौर से प्रशिक्षण प्राप्त किया। ऑलराउंडर अनुश्रव के नाम कई पदक हैं। स्कूल स्तर पर जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
बेहतरीन गेंदबाजी व तकनीक के दम पर वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का हिस्सा बना। इसके दम पर अनुश्रव ने एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में कई बार अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। एचसीए (हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन) की ओर से अंडर-16 जिलास्तरीय मैचों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
सेक्टर-18 स्थित एंजेल स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच रजनीश कालिया के नेतृत्व में कई घंटे नेट प्रैक्टिस करते हैं। अनुश्रव ने बताया कि वह अब सेक्टर-18 स्थित एंजेल स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच रजनीश कालिया से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। सांसद खेल महोत्सव की अंडर-19 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है।
इसी तरह खेलो इंडिया में हरियाणा की खेल प्रतिभाओं के महाकुंभ खेलो इंडिया में वह राज्य विजेता रहे। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ टूर्नामेंट के लिए अनुश्रव का चयन हुआ। उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में पेसर्स कैंप के लिए चयन में भी अनुश्रव का चयन हुआ। जल्द ही वह प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।