फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटा

Sun, 29 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव चुहड़पुर कलां बस स्टैंड के पास दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटा गया। आरोपियों पर जातिसूचक शब्द बोलने का भी आरोप है। पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए 10 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव गुलाबगढ़ निवासी सुनील कुमार ने छछरौली पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव चुहड़पुर कलां बस स्टैंड पर दुकान है। उसकी कुछ दिन पहले चीनू, सद्दाम व मोनू के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया था। इसके बाद से तीनों आरोपी उससे रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने बताया कि 27 मार्च को वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान तीनों आरोपी अपने 10 अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान में घुस गए। आरोपियों ने आते ही उसे पर रॉड व ईंटों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द बोले। अन्य दुकानदारों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। बाद में दुकानदार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें