फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ युवाओं में लाएं जागरूकता : गुप्ता

Wed, 19 Feb 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने जिला सचिवालय के सभागार में जिले में नशे की रोकथाम को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्हाेंने कहा कि जिला को नशा मुक्त बनाना है। इसके लिए विशेषकर युवाओं में जागरूकता लाना जरूरी है। सरकार का उद्देश्य ड्रग्स आदि नशे को जड़ मूल से खत्म करना है।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर माह सभी नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करें। नशा रोकने को लेकर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस विभाग, रेडक्रॉस व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर गांव में जाकर लोगों को जागरूक करें और नशा करने वाले लोगों पर नजर बना कर रखें ताकि उनमें सुधार लाया जा सकें। सरकार द्वारा जारी हिदायतों अनुसार सभी मेडिकल स्टोरों में नशे की प्रतिबंधित दवाओं की जांच कर रिपोर्ट करें।
विज्ञापन

डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि वह हर प्रकार के नशे से दूर रहें। महीने के प्रथम शुक्रवार को सभी स्कूलों में नशा न करने की शपथ दिलाई जाए। युवाओं को नशा मुक्ति के बारे में जागरूक करना जरूरी है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताया जाए कि नशा उनको तबाही की तरफ लेकर जाता है। इस मौके पर छछरौली एसडीएम रोहित कुमार, सीटीएम पीयूष गुप्ता, डीएसपी राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता, डॉ. बुलबुल कटारिया, ड्रग कंट्रोल अधिकारी रितु महला, बिंदु धीमान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें