फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बुकिंग सिस्टम ठप, गैस एजेंसी के बाहर लगीं उपभोक्ताओं की कतारें

Sat, 14 Mar 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रसोई गैस की किल्लत के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि गैस सिलिंडर लेने के लिए लोग सुबह होते ही एजेंसियों के बाहर लाइन में लगने को मजबूर हैं। कई जगहों पर घंटों इंतजार करने के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वही एजेंसियों में बुकिंग सर्वर बिजी होने के वजह से घंटों तक प्रक्रिया अटक जाती है। ईंधन की वजह से अब तक जिले में कोई बड़ी इकाई बंद नहीं हुई है।
विज्ञापन

बता दें जिले में कुल 3,89,404 गैस उपभोक्ता हैं। इनमें 3,87,682 घरेलू और 1,722 कॉमर्शियल उपभोक्ता शामिल हैं। जिले में कुल 32 गैस एजेंसियां संचालित हो रही हैं। हालांकि अभी किसी प्रकार की कोई इकाई बंद नहीं हुई, लेकिन कॉमर्शियल सिलिंडर ब्लैक में 2500 रुपये तक बेचा जा रहा है।
कई छोटे ढाबा संचालकों का कहना है कि गैस सिलिंडर समय पर नहीं मिलने से उनके कामकाज पर संकट खड़ा हो गया है। यदि जल्द ही स्थिति सामान्य नहीं हुई तो कारोबार चलाना मुश्किल हो सकता है। शहर में लंबे समय बाद गैस एजेंसियों के बाहर ऐसी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

करीब 19 साल पहले जब एजेंसियों की संख्या कम थी, तब इस तरह के हालात देखने को मिलते थे। उस समय शहर में एजेंसियां कम थीं, लेकिन अब जिले में करीब 32 गैस एजेंसियां होने के बावजूद उपभोक्ताओं को गैस के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गैस बुकिंग की ऑनलाइन व्यवस्था भी इस समय पूरी तरह से काम नहीं कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें