फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीएलओ को दिया आईटी मॉड्यूल का प्रशिक्षण

Thu, 30 Jul 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्र​शिक्षण ​शिविर के दौरान मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर। प्रवक्ता - फोटो : Samvad
विज्ञापन
यमुनानगर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को बेहतर और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए डीएवी गर्ल्स कॉलेज में बीएलओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया गया।
विज्ञापन

डीसी प्रीति के नेतृत्व में लगी प्रशिक्षण कार्यशाला में नवीनतम आईटी मॉड्यूल से दावे और आपत्तियों के त्वरित निस्तारण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सीटीएम पीयूष गुप्ता और संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूचियों का कार्य समयबद्ध, त्रुटिरहित और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। सीटीएम पीयूष गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
इसके बाद बीएलओ से मतदाताओं को नोटिस वितरित किए जाएंगे, ताकि पात्र मतदाताओं को आवश्यक जानकारी समय पर मिल सके। उन्होंने प्रशिक्षण में बीएलओ एप में नोटिस फेस के संचालन के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें