फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेत में जा रहे व्यक्ति से बाइक सवार युवकों ने छीना मोबाइल

Thu, 02 May 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के दुसानी गांव में खेतों में जा रहे संजीव भारद्वाज से बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


दुसानी निवासी संजीव भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम पौने सात बजे वह खेतों में जा रहा था। इस दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया तो वह मोबाइल निकालकर सुनने लगा। इस दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। आरोपियों ने आते ही उसके साथ से मोबाइल छीन लिया और मौके से भाग गए। उसने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें