फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिले में 13 से चलेगा कुष्ठ रोग खोज अभियान

Thu, 02 May 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर.घर जाकर कुष्ठ रोगियों की तलाश करेगी। राष्ट्रीय कुष्ठरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 13 से 26 मई तक कुष्ठ रोग खोज अभियान चलाया जाएगा। जिसमें घर.घर जाकर लोगों की जांच की जाएंगी। सिविल सर्जन मनजीत सिंह ने अभियान को लेकर चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि उपसिविल सर्जन एवं कुष्ठ रोग चिकित्सक अनूप गोयल व डॉ. कपिल कुमार ने सभी सीएचसी, पीएचसी, यूपीएससी इंचार्ज को कुष्ठरोग खोज अभियान की जिला ट्रेनिंग सेंटर में कुष्ठरोग का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुष्ठरोग अभियान चलाने के लिए 967 टीमें बनाई गई हैं। जो घर.घर जाकर कुष्ठ रोगियों की तलाश करेंगी। टीम की देखरेख के लिए सुपरवाइजर व नोडल ऑफिसर भी बनाए गए हैं। जो 14 लाख से ज्यादा आबादी को कवर करेंगे। वर्तमान में कुष्ठ के 12 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें