फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जगाधरी में शराब के गोदाम पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में मची खलबली

Tue, 11 Mar 2025 04:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी (हरियाणा)

सार

वारदात के बाद पुलिस ने गोदाम के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगाधरी के बस स्टैंड के पास स्थित शराब के गोदाम पर शनिवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


गोदाम के बाहर की फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी
जानकारी के अनुसार, जगाधरी बस स्टैंड के पास स्थित शराब के गोदाम में शनिवार शाम करीब 7 बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। दोनों बदमाशों ने गोदाम के बाहर खड़े होकर दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान गोदाम के कर्मचारी अंदर मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।

वारदात के बाद पुलिस ने गोदाम के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
घटना के बाद थाना सिटी प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें