फर्कपुर थाना
क्षेत्र के विष्णु नगर में बाइक सवार दो युवक वृद्धा के गले से सोने की चेन
झपट कर फरार हो गए। पुलिस ने वृद्धा के देवर की शिकायत पर बाइक सवार दो
युवकों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
विष्णुनगर निवासी रघबीर सिंह ने
पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर को उसकी भाभी केला देवी
किसी काम से कॉलोनी में पड़ोसी के यहां गई थी। दोपहर बाद करीब दो बजे जब वह
वहां से लौट रही थी तो रास्ते में पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवक आए।
युवकों ने मुंह पर रुमाल बांधे थे।
इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे
बैठे युवक ने उसके गले पर हाथ डाल कर सोने की चेन झपट ली। उसने शोर मचाया
तो आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों का पीछा किया। लेकिन वह
भागने में सफल हो गए। उन्हाेंने इसकी सूचना उसे दी। उन्हाेंने इसकी सूचना
फर्कपुर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की
जांच की और उनसे मामले के बारे में जानकारी हासिल की। सोने की चेन की कीमत
90 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने रघबीर की शिकायत पर मामला दर्जकर
लिया है। जांच अधिकारी एसआई कुलदीप सिंह का कहना है कि केस दर्जकर लिया है।