यमुनानगर। कालाअंब स्थित फैक्टरी में काम से जा रहे एक बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। और ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
रंजीतपुर निवासी गोल्डी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दोस्त गांव मिल्कड़ा निवासी 22 वर्षीय मिंटू काला आम फैक्टरी में काम करता था। वह दोनों एक साथ बाइक से काम करने के लिए आते थे। सोमवार सुबह वह फैक्टरी में जाने के लिए मिंटू का इंतजार कर रहा था। काफी देर तक जब मिंटू बाइक लेकर नहीं आया तो उसने मिंटू को फोन किया। फोन पर पता चला कि मिंटू को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी है। इसके बाद वह मिंटू को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।