फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, एक युवक की गई जान

Sat, 25 Jan 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। बिलासपुर रोड पर गुलाब नगर और जेल के बीच स्टेट हाईवे पर एक बाइक सड़क किनारे खड़ी लकड़ी से भरी ट्राली से टकरा गई।
विज्ञापन

इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जडौदा निवासी 20 वर्षीय कार्तिक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। जहां हादसा हुआ, वहां पर नगर निगम की स्ट्रीट लाइट खराब होने से अंधेरा छाया हुआ था। बाइक सवार दोनों युवक जगाधरी से बिलासपुर जा रहे थे। ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं थी। जिससे यह हादसा हुआ। जगाधरी सिटी थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि डायल 112 की एआरवी को सूचना मिली थी कि जेल से पहले गुलाबनगर के पास सड़क किनारे अंधेरे में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई है। जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर ट्राली खड़ी हुई थी वहां पर निगम की लाइटें लगी हुई हैं मगर वह बंद थी और काफी अंधेरा भी था।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें